मुंबई, महाराष्ट्र ।

(सुरेश पुरोहित) :

सैकड़ो भक्तो ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी का लिया आशीर्वाद

समाजसेवी कोठारी व भवन निर्माता मुरारका ने किया सत्कार

-बोरीवली पश्चिम स्थित कोरा केंद्र मैदान में शुरू है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का भव्य चातुर्मास ।

मुंबई: ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में चल रहे चातुर्मास्य महोत्सव में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाजसेवियों ने उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाजसेवी गणपत कोठारी, भवन निर्माता व मुरारका फाउंडेशन के दीनदयाल मुरारका ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लेकर शॉल व मालयार्पण कर भव्य सत्कार किया। रविवार शाम को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने महाराष्ट्र का नामकरण किसने दिया और महाराष्ट्र का नाम कैसे पड़ा उसके बारे मे जानकारी दी, उन्होंने बताया की महाराष्ट्र का नाम संत ज्ञानेश्वर नामदेव,संत तुकाराम महाराज के कार्यकाल मे महाराष्ट्र का नामकरण हुआ। शंकराचार्य ने गौमाता को हम माता क्यों कहते है और अन्य पशुओं को छोड़कर हम सनातनी सिर्फ और सिर्फ गाय को ही गौमाता क्यों कहते है उसकी जानकारी सोमवार को अपने प्रवचन मे कहेंगे।

शंकराचार्य महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने पर खुशी जताई तथा विश्वास जताया कि वर्तमान सरकार भी गो हत्या रोकने तथा गौ माता के संरक्षण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करती रहे। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का दिव्य भव्य चातुर्मास महोत्सव बोरीवली पश्चिम स्थित कोरा केंद्र मैदान पर आरंभ हो चुका है। इसी के साथ 33 करोड़ गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ भी शुरू हो गया है। गणपत कोठारी ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए प्रवचन का दिव्य लाभ समाजसेवी गणपत कोठारी,भवन निर्माता दीनदयाल मुरारका,कांग्रेस युवा नेता सुरेश रावल, जीतेन्द्र सिंह राठौड़, नारायणसिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित बीकानेर,अर्जुनसिंह नारणावास,फूलचंद फूंगनी, उकाराम पुरोहित फूंगनी, आकाश पुरोहित, उकाराम चौधरी, अर्जुन सिलोईया, गोविंद सरतरा, कैलाश सिलदर,रमेश पुरोहित वाटेरा, हिम्मत सिंह परमार, अमृतलाल माली, अनिल देसाई, रवि पुरोहित, मनोज पुरोहित भेटाला,महावीर तातडा,उत्तमसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश रावल,अनिल कालद्री, भगवानाराम चौधरी, डायालाल मोदी, सावलाराम पटेल समेत सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply