पारदर्शी समन्वय से मिलती है सफलता – सुदेश दीदी

ब्रह्माकुमारी संगठन में उद्यमियों का सम्मेलन संपन्न ।

माउंट आबू, 14 जुलाई।

(V24 न्यूज चैनल रिपोर्टर ) ;

ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका सुदेश दीदी ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की पंूजी है। व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने को अधिकारियों व कर्मचारियों का पारदर्शी समन्वय होना चाहिए। दृढ़ता, सत्यता, नम्रता, ईमानदारी, सौम्य व्यवहार सफलता के अहम सूत्र हैं। यह बात उन्होंने सोमवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर परिसर में व्यापार एवं उद्योग प्रभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र में कही। मुंबई से आए उद्योगपति हरीश कुमार ने कहा कि भौतिक संपदा अर्जित करने के साथ पुण्य कर्मों की पूंजी जमा करना भी जरूरी है। पुण्य कर्मोंं से ही जीवन में सुख शांति मिलती है। आध्यात्मिक जीवन से जीवन को संवारे बगैर सफलता की उम्मीद करना निरर्थक है। सफल व्यापारी वही है जो व्यापारिक प्रतिस्पर्धाओं से घबराने की बजाए उनका दृढ़तापूर्वक सामना करता है। मुख्यालय संयोजिका बी. के. गीता बहन ने कहा कि संतोष सबसे बड़ा धन है। व्यापारी यदि जीवन मूल्यों की धारणा पर ध्यान दें तो उन्हें भौतिक धन के साथ संतोष रूपी धन की प्राप्ति भी अवश्य होगी। अधिकारियों के स्वयं के कर्म ही कर्मचारियों को प्रेरित करते हैं। कर्मो में श्रेष्ठता लाने को अध्यात्म उपयोगी माध्यम है।प्रभाग की अधिशासी सदस्या बीके राधिका, राजयोग प्रशिक्षक बीके रूपेश कुमावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उद्योगपतियों ने चार दिन तक चले सम्मेलन के दौरान हुए अनुभवों को सहभागियों से साझा किया।माउंट आबू। व्यापार व उद्योग सेवा प्रभाग सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करती सुदेश दीदी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply