पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान।

हरियालो राजस्थान के तहत 100 पौधे लगाए ।

आज राजकीय प्राथमिक स्कूल मामाजी का थान पिंडवाड़ा में सेवानिवृत शिक्षक जसवंत सिंह चौहान व उनके मित्र श्रेणिक कुमार और भारत विकास परिषद के सहयोग से विद्यालय मामाजी का थान पिंडवाड़ा में 100 पौधे भारतीय जनता पार्टी के पिंडवाड़ा नगर के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह डाबी और नगर पालिका के कमलेश कुमार भाटी ने पौधे रोपे इस अवसर पर डाबी ने कहा कि अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए जिससे लोगों को छाया और पक्षियों को फल के रूप में भोजन मिल सके इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद निसार , हनुमान चौधरी , भागीरथ चौधरी , बाबूलाल मीणा और सहदेव गुर्जर और अभिभावक उपस्थित थे शिक्षकों ने कहा कि यहां पेयजल हेतु एक मात्र हैंडपंप है वो भी वर्तमान में खराब पडा है जिसे शीघ्र ठीक करवाने के प्रयास किए जाएंगे आज जो पौधे लगाए गए उसमें आम, जामुन, अमरूद ,आंवला , रोहिडा, चम्पा, पीपल अर्जुन का पौधा मुख्य थे प्रत्येक छात्र को अपने घर पर लगाने हेतु भी पौधे दिए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply