जावाल/ सिरोही राजस्थान।

*विकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़*
जावाल – निकटवर्ती ओड़ा गांव के विकेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महंत श्री श्री 1008 श्री करणगिरी महाराज के सानिघ्य में गुरु पुर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ओड़ा, जावाल, गोल, पाड़ीव, बरलुट, कैलाशनगर, वराड़ा, भीनमाल, मांडाणी, जामोतरा, मणोरा, नारादरा, चड़वाल, देलदर, तंवरी, कालन्द्री, जोधपुर सिरोही, मण्डवाड़ा, ऊड़, कांलन्द्री समेत दर्जनों गांवों से गुरुदेव के भक्तों ने शिरकत दी। अल सवेरे मंदिर को फूलों से श्रंगारित कर विकेश्वर महादेव भगवान की महाआरती की गई। पूरे दिन गुरुदेव करणगिरी महाराज के शिष्यों व भक्तों का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा।भक्तों ने गुरुदेव को फुलहार पहनाकर श्रीफल भेंट किया तथा शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया। भक्तों ने गुरुदेव की आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी भक्तजनों ने भोजन प्रसादी का लाभ उठाया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भंवरलाल राजपुरोहित पार्टी ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर |दिया। इस अवसर पर जगदीशानंदगिरी महाराज, दलपतसिंह ओड़ा, छगनलाल वैष्णव, माधोसिंह देवड़ा, पंडित सुरेश गोटू महाराज, खंगाराराम चौधरी, जोगसिंह राजपुरोहित आड़वाड़ा, मोहनभाई देशप्रेमी, शैतानसिंह आड़वाड़ा, गोविंद मंडवारिया, रणजीतसिंह जावाल, लुणसिंह राजपुरोहित जोधपुर, भवंरलाल जावाल, पोसाराम सुथार, हरीश नागर भीनमाल समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भक्तजन उपस्थित थे।

