सरूपगंज/ सिरोही, राजस्थान।

रोहिड़ा समीप वर्ती गांव भारजा में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार द्वारा दी गई यह दिन हमें उन गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जो हमारे जीवन को सही दिशा देते हैं और हमें ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अंग्रेजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसमें सभी भैया बहनों को प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले को पारितोषिक से सम्मानित किया गयाकार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद, भैया बहनों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिए। कुछ भैया बहनों ने ने अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कविताएं और कहानी प्रस्तुत कीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने अपने संबोधन में गुरु के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “गुरु केवल हमें पढ़ाते ही नहीं, बल्कि वे हमारे भीतर अच्छे संस्कार भी डालते हैं और हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं।” उन्होंने सभी आचार्य को उनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें बताया कि ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में, भैया बहिनों ने अपने गुरुजनों को पुष्प भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।यह पर्व हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि गुरु हमारे जीवन के आधार स्तंभ हैं, जिनके मार्गदर्शन के बिना हम सही मार्ग पर अग्रसर आचार्य राजेंद्र जी ने भी गुरु पूर्णिमा बाते बताई राहुल जी दीपक जी जोगाराम जी पोपट जी मुकेश जी बाबरा राम जी उत्तम जी सन्तोष जी भावना जी पूजा जी सुरीली जी इत्यादि आचार्य गण उपस्थित रहे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply