जावाल/ सिरोही ,राजस्थान ।

(सुनील सिंघानिया) /

जावाल : धार परमार समाज का 11वां वार्षिक मेला मंगलवार रात को जावाल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में जावाल, जामोतरा सहित आसपास के सभी गांवों से बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।मेलें के तहत रात्रिकालीन विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जो कुलदेव श्री खे़लाजी एवं श्री अर्बुदा माताजी को समर्पित रही। भजन संध्या में गायक कलाकार भंवरलाल परिहार एवं मंडली ने भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आए।आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री चेलाजी, तोगाजी परमार परिवार (जावाल) रहे।समस्त परमार परिवार की ओर से आए हुए सभी समाजबंधुओं का हार्दिक स्वागत किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply