वराडा/ सिरोही,राजस्थान।

(चौथमल सूर्याल )

वराडा- शैक्षिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ,बच्चों से चहके विद्यालय प्रांगण,शुरू हुआ प्रवेशोत्सव का दुसरा चरण,पीईईओ ने ली बैठक।

वराडा और आसपास के क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में 1 जुलाई से विधिवत नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ हो गया वराडा राउमावि के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पौने दो माह बाद आज विद्यालय में विद्यार्थियों की आवाजाही से प्रांगण चहकने लगे पहले दिन सभी विद्यार्थियों व स्टाफ साथियों ने एक दूसरे से गर्मजोशी से मिलकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के अनुभवों को साझा किया,इस दौरान वराडा विद्यालय में नवीन सत्र के प्रारंभ में किये जाने वाले प्रवेशोत्सव,वृक्षारोपण,निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण,विभिन्न प्रभारों,विद्यालय परिसर व कक्षा कक्षों की साफ सफाई को लेकर पीईईओ प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने स्टाफ बैठक लेकर वार्ड प्रभारियों को ऑफलाइन व डिजिटल एप्प पर निर्धारित समय में अपलोड करने के दिशा निर्देश दिये पहले दिन नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक व माल्यार्पण कर पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया साथ ही प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों को स्वस्थ दैनिक दिनचर्या पर विस्तार से वक्ताओं ने जानकारी दी इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम सहायक गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,लक्ष्मण कुमार घांची,नरेश आर्य,जोगेंद्र कुमार,इको क्लब प्रभारी बीएल मूंगिया,महेन्द्र सिंह,उमेश कुमार,भरत कुमार,फिरदौस बेगम,मोनिका दवे,मनीषा देवड़ा,दीपक खत्री,भरत कुमार,उत्तम सिंह की उपस्थिति रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply