पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान।

पेंशनरों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन ।

अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर पिंडवाड़ा के पेंशनरों ने अध्यक्ष वागेंद्र रावल के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि केंद्रीय शिविल सेवा पेंशन नियमों और भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारियों पर व्यय के सिद्धांतों के वैद्यकरण से संबंधित विधेयक संसद से पारित हो जाने के फलस्वरूप पूर्व पेंशनरों व वर्तमान पेंशनरों में विभेद हो जाने से पूर्व पेंशनरों को आर्थिक नुकसान होगा क्यों कि पेंशन उन लोगों के लिए सामाजिक न्याय प्रदान करने हेतु एक सामाजिक उपाय है जिन्होंने अपने जीवन की सर्वोत्तम अवधि नियोक्ता के लिए इस आश्वासन के दृष्टिगत कठिन परिश्रम किया की उन्हें समाज में कोई बेसहारा नहीं छोड़ दे पूर्व में सातवें वेतन आयोग में भी पूर्व पेंशनरों और वर्तमान पेंशनरों में समानता प्रदान करते हुए वेतन पेंशन ढांचे की संरचना की गई थी और इस आधार पर ही दिनांक1/ 1/06के पूर्व एवं उसके पश्चात के पेंशनरों को अभी तक समानता प्रदान है संघ के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ज्ञापन देकर सभी में समानता रखते हुए 8 वे वेतन आयोग के परिलाभ प्रदान करे इस अवसर पर अध्यक्ष वागेंद्र रावल , सोहनलाल जीनगर, थान सिंह ,भोपाल सिंह ,भगवत सिंह, शैतान सिंह ,जसवंत सिंह सुभाष रावल ,भूपेंद्र कुमार पुरोहित और सैकड़ों पेंशनर उपस्थित थे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply