सिरोही, राजस्थान ।

( रिपोर्ट किशनलाल) :

*केन्द्रीय विद्यालय आबूपर्वत में मनाया गया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में शनिवार को ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया| योग प्रशिक्षक रतन लाल सुन्देशा ने इस अवसर पर बच्चों को आयुष मंत्रालय के द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार मंगलचारण, शिथिलीकरण अभ्यास, योगासन, कपालभाती, प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ करवाए | प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष के लिए योग दिवस का विषय “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। स्वस्थ मन, मस्तिष्क और शरीर के साथ आत्मा की पवित्रता का सर्वश्रेष्ठ साधन योग है। भारत की योग परम्परा का महत्त्व आज पूरे विश्व ने पहचान लिया है। उन्होंने योग को अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रभुराम गरासिया, मगना राम माली, अंजलि सांचा, सुमन सिंह, नरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे|

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply