जावाल/ सिरोही, राजस्थान ।

वराडा-हनुमानजी मन्दिर परिसर में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।मीडिया प्रभारी अध्यापक संजय शर्मा ने बताया कि वराडा के प्रसिद्ध हनुमानजी मन्दिर के सांस्कृतिक मंच परिसर में गाँव राजकीय कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों,निजी विद्यालयों के स्टाफ व आम नागरिकों की उपस्थिति में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर मनाया गया,विद्यालय के योग प्रशिक्षक संजय शर्मा व योग एम्बेसेडर मनीषा माली ने प्रातः 7 से 8 बजे के बीच योग के योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तहत सर्वप्रथम सभी को प्रार्थना करवाई ततपश्चात सामान्य योग,चालन क्रियायें,योगासन, वृक्षासन,पादहस्तासन,अर्धवक्रासन,त्रिकोणासन,प्राणायाम, कपालभांति,अनुलोम विलोम, भ्रामरी,उदगीत,संकल्प,शांति पाठ करवाये गये व अन्त योग प्रशिक्षक संजय शर्मा में योग की सामान्य जानकारी प्रदान कर इनको नियमित करने व साथ- साथ इनको करने से क्या-क्या फायदे होते वो भी बताये,सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच तगाराम हीरागर,पीईईओ भँवरलाल पुरोहित,गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,रमेश कुमार,नरेश कुमार आर्य,लक्ष्मण कुमार,भँवरलाल मूंगिया,जोगेंद्र कुमार,महेन्द्र सिंह,दीपक खत्री,उत्तम सिंह सहितवार्ड पंच अर्जुन भाई पुरोहित,कुईयाराम,किरण पुरोहित,डिम्पल पुरोहित,भँवरी कुमारी,कमलेश कलावन्त, केशाराम,किंजल माली सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply