“खाध नमूनोकरण का अभियान जारी “विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून के उपलक्ष में आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के द्वारा विशेष साप्ताहिक नमूनी करण एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ,जिससे आमजन में खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ सके एवं खाद्य विक्रेताओं के द्वारा खाद्य सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित हो सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून के उपलक्ष में आयुक्तालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार चरण बद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 2 जून को सिरोही में अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण एवं नमुनी करण कार्य किया गया एवं दिनांक 3 जून को अस्पताल स्थित कैंटीन का निरीक्षण किया गया एवं आज दिनांक की पैलेस रोड एवम अहिंसा सर्किल स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर्स का नमूनि करण एवम निरीक्षण कार्य किया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत ने बताया कि सुरक्षित और स्वच्छ आहार न केवल बीमारियों से बचाता है बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य को मजबूत करता है । मिलावटी एवं कम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है अतः जागरूक रहना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक खाद्य व्यापारी की जिम्मेदारी है ताकि समाज में सुरक्षित और पोषक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके एवम आमजन को भी बाजार से खाद्य उत्पाद खरीदते समय उनकी गुणवत्ता ,पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य करनी चाहिए। इसी क्रम में पौष्टिक एवं अपोष्टिक भोजन की अवधारणा में जंक फूड के स्थान पर श्री अन्न को सम्मिलित करना एवं मोटे अनाज को अपने भोजन में बढ़ावा देना चाइए।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply