सिरोही, राजस्थान।
कार्यालय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस जिला मुख्यालय सिरोही से प्राप्त जानकारी अनुसार,
*नारी सौन्दर्य हेतु ब्यूटीशयन, डांस की फेकल्टी से नृत्य के विशेष गुरु और क्राफ्ट आइटम में झलक रहा उत्साह*
डीओ हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुराना भवन सिरोही में चल रहा हैं| शिविर में ब्यूटीशयन पूजा सेन के साथ छात्राए हेयर कटिंग, आई ब्रो फेसियल के गुरु सीख रही हैं वहीं योगिता मारू के निर्देशन में छात्राएं नृत्य के बेसिक गुरु सीख रही हैं वहीं छात्र-छात्राएं अध्यापक जितेन्द्र परिहार के निर्देशन में संगीत तथा व. अ डॉ. खुशवंत कुमार माली के निर्देशन में छात्र- छात्राएं आर्ट एंड क्राफ्ट तथा चित्रकला पेंटिंगस में स्केच बनाना और वेस्ट से बेस्ट बनाना सीख रहे हैं | छात्रों ने प्रभारी के निर्देशन में परिंडे बनायें तथा वृक्षों पर लगाकर प्रकृति के साथ जीव दया और पर्यावरण संवर्धन का पाठ सीखा | छात्र व.अ अहमद अली के निर्देशन में कंप्यूटर बेसिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं | इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र रावल, व्याख्याता रणछोड़ माली, अध्यापिका प्रियंका परमार शारीरिक शिक्षक राकेश माली व शम्भू सिंह तथा स्काउट्स धीरज, सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे|


