माउंटआबू, सिरोही/राजस्थान।

नारायण सिंह भाटी माउंट आबू कांग्रेस नगर मंडल के पुनः अध्यक्ष बने । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आनंद जोशी ने नारायण सिंह भाटी को माउंट आबू नगर मंडल का पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया और जल्द ही नवीन कार्यकारणी बना कर घोषणा करने का निर्देश दियानारायण सिंह भाटी ने बताया की पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने और समर्पण के कारण ही पुनः नगर मंडल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया हैउन्होंने बताया की जो भरोसा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने मुझ पर जताया है मै उनकी उम्मीद पर पूरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा और कांग्रेस पार्टी की ताकत को बढ़ाने के लिए काम करूंगा ।उन्होंने नगर अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिला अध्यक्ष आनंद जोशी रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी और विधायक प्रत्याशी लीलाराम गिरासिया का आभार जतायानारायण सिंह भाटी के पुनः नगर अध्यक्ष पर नियुक्ति होने के बाद स्थानीय कांग्रेसजन में खुशी की लहर है इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply