झाड़ोली में सैन समाज का सामुहिक लग्न , सिरोही में मां महादेव की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न ।

सिरोही, पिण्डवाडा तहसील के झाड़ोली गांव में सीवेरा रोड़ स्थित मैदान में मारु सैन समाज रोई भीतरोट परगना के बैनरतले मारु सैन समाज सेवा समिति के सौजन्य से परम पूज्य संत शिरोमणि श्री 1008 श्री लक्ष्मण गिरिजी कवराडा मठ एवं परम पूज्य श्री 1008 श्री रेवानाथ जी महाराज माकुण्डेश्वर धाम अजारी के उपस्थिति में मारु सैन समाज के 11 जोड़े युवक युवतियां अग्नि देवता की साक्षी में विद्वान पण्डितो के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ परिणय सूत्र के बंधन में बंधे इस सुअवसर पर मारु सैन समाज के हजारों महिलाएं पुरुषो द्वारा नवविवाहित जोड़ों को शुभ आशीष दिया सामुहिक विवाह सम्मेलन में जिले के स्थानीय सैन समाज के लोगों के साथ अन्य प्रदेशों में निवासरत समाज बंधुओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया।

वहीं सिरोही शहर में स्थित आशापुरी (मां चामुंडा) टेकरी पर मां महादेव के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तिम दिन मां चामुंडा देवी मां आशापुरा एवं श्री धारेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य पंडित श्री दिलीप जी व्यास व उनके टीम के विद्वान ब्राह्मणों एवं असंख्य भक्तों की उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न हुई माता महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में राजनेताओं समेत भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा की तिल धरने की जगह नहीं रहीं आशापुरा टेकरी के असंख्य कमेटी पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा टेकरी को आर्कषक रोशनी विशाल टेंट सुखसुविधाओ की व्यवस्था करने के साथ फले चुन्दड़ी (महाप्रसादी ) पधारें हुए भक्तों ने ग्रहण की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान ख्यातिप्राप्त भजन कलाकारों द्वारा सुन्दर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिरस की सुगंध बिखोरी गई ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply