सिरोही, राजस्थान।

(चौथमल सूर्याल) ;

वराडा – पदोन्नति पर कार्य ग्रहण करने पर किया अभिनन्दन।पीएमश्री राउमावि वीरवाड़ा से पदोन्नत होकर आये इतिहास विषय के प्राध्यापक नरेश कुमार आर्य के राउमावि वराडा में पदभार संभालने के अवसर पर संस्थाप्रधान व पीईईओ भँवरलाल पुरोहित व स्टाफ द्वारा अभिनन्दन किया गया विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि उक्त पद पिछले महीने मोहनलाल सुथार के उपप्राचार्य पद पर पदोन्नति होकर खाम्बल जाने की वजह से रिक्त हो गया था,शिक्षा विभाग द्वारा गत महीने द्वितीय श्रेणी से प्राध्यापक बने कार्मिको के लिये ऑनलाइन काउंसिलिंग हुई थी जिसमे आर्य को यह विद्यालय आवंटित हुआ,इस अवसर पर प्राध्यापक आर्य ने कहा कि वे सदैव छात्रों के शैक्षिक उन्नयन हेतु तैयार रहेंगे व अपने अनुभवों से विद्यार्थियों का लाभान्वित करेंगे संस्थाप्रधान सहित समस्त स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply