माउंटआबू, सिरोही राजस्थान।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान व ओरिया उपसरपंच तरुण सिंह ने आज आबूरोड में राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को विधायक समाराम गरासिया ,जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी को ज्ञापन सौंप कर ओरिया ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत सालगांव, अचलगढ़, जवाई गांव में कनेक्शन करवाने सहित राज्य सरकार द्वारा उक्त कार्य हेतु सात बोरवेल स्वीकृत व ग्राम पंचायत द्वारा आठ बोरवेल स्वीकृत किए हैं परंतु अभी तक बोरवेल नहीं होने से उनके कनेक्शन नहीं हो सके वहीं आगामी गर्मी को देखते हुए ग्राम पंचायत सहित नगर पालिका क्षेत्र में बोरवेल की सफाई हेतु भी मंत्री को अवगत कराया । इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, मुकेश सिंह,महामंत्री महेंद्र सिंह परमार, शैतान सिंह , पर्वत सिंह , युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह, अभिनंदन दीक्षित सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply