कालंद्री, सिरोही/राजस्थान।

आशापुरा माताजी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

कालन्द्री के पीपला वाली गली में स्थित प्रजापत समाज के चौहान गोत्र की कुलदेवी आशापुरा माताजी व सोनाणा खेतलाजी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया कार्यक्रम के आचार्य संजय एन जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रबुद्ध जनों के दिशा निर्देशन में पीपला वाली गली में स्थित मन्दिर की विशेष व भव्य सजावट की गई उसके बाद पण्डित मदन मोहन जोशी,राज जोशी, पीयूष जोशी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से कुलदेवी का श्रीसुक्त के विशेष मन्त्रो से अभिषेक कर षोडशोपचार पूजा की गई एवं शान्ति हवन का आयोजन किया गया इस अवसर पर धुडाजी दीपाजी परिवार की तरफ से चाँदी के बने बर्तनों का सैट अर्पित किया गया,अन्त में महाआरती,महाप्रसादी एवं रात्रि जागरण में बाड़मेर महशूर गायक कलाकार जोगाराम प्रजापति एन्ड पार्टी के द्वारा सत्संग भजनों का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा,इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध वरिष्ठ सदस्य वेलजी प्रजापत,प्रागाराम प्रजापत,नवाराम प्रजापत,जेठा जी प्रजापत,केसाजी प्रजापत,ख़ासाजी प्रजापत,बाबूजी प्रजापत,तलसा जी प्रजापत,पुजारी देवाराम प्रजापत,हीरालाल प्रजापत,तेजाराम प्रजापत,जितेन्द्र प्रजापत,मुकेश कुमार,शिवलाल प्रजापत,सवाराम प्रजापत,गणेश प्रजापत,ललित प्रजापत,राजू प्रजापत,मगन भाई फ्रूट वाले,पंडित मदन मोहन,पीयूष जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व महिलाओं की उपस्थिति रही।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply