माउंटआबू / सिरोही राजस्थान।

*अब चौहान संभालेंगे आबू में भाजपा की कमान*

माउंट आबू।भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी द्वारा भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिले के मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी की गई जिसमें माउंट आबू मण्डल अध्यक्ष के लिए अक्षय चौहान को नियुक्त किया गया ।जिसको लेकर नियुक्ति पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष चौहान का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं पटाखे फोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।चौहान के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहा है ।

चौहान इससे पूर्व ओबीसी मोर्चा में महामंत्री , युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, मंडल में आई टी संयोजक और आई टी विभाग के जिला संयोजक के रूप में पिछले कई वर्षों से कार्य करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया ।।इसके अलावा विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी व गत लोकसभा चुनाव में लोकसभा में सोशल मीडिया के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी इसके अतिरिक्त अटल संवाद केंद्र जालौर सिरोही के प्रभारी के रूप में भी काम किया ।

अपनी सरल व हसमुख छवि के लिए पहचाने जाने वाले युवा कार्यकर्ता ओबीसी वर्ग से आने वाले अक्षय चौहान को भाजपा आबू की कमान सौंपी है ।चौहान ने बताया कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को आज भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे में पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा करूंगा व आबू पर्वत के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को ओर मजबूत करने का काम करेंगे व इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश संगठन , जिला संगठन ,सांसद, विधायक व शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, मांगीलाल काबरा, लक्ष्मण प्रजापत,मंगल सिंह , अजीत सिंह,अशोक शर्मा, सलिल कालमा, शैतान सिंह , जय पटेल , अरविंद रावल, लक्ष्मण सिंह, कमलेश सोनी ,मनोज बागरिया, सुरेन्द्र गिरी,राहुल दाना , मनोज अग्रवाल , मुकेश एरन, हिम्मत सिंह, भगवान सिंह भाटी, अभिनंदन दीक्षित,नीलेश बैरवा , राहुल बैरवा, शंकर लाल खंडेलवाल, बाबू बंजारा,पर्वत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply