माउंट आबू/ सिरोही राजस्थान।

IFWJ माउंट आबू ब्लॉक की बैठक संपन्न , पत्रकारिता संबंधी विषयों पर चर्चा , समस्याओं के निदान की रणनीति करेंगे तैयार , नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत के अभिनंदन समारोह की तैयारी , जिले एवं आबूरोड के पदाधिकारी लेंगे भाग , 2 अप्रैल को आयोजित हो सकता है समारोह ।

माउंट आबू : IFWJ इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट , माउंट आबू ब्लॉक की बैठक शिवाजी मार्ग पर आयोजित की गई ।जिला कार्य समिति सदस्य सुनील आचार्य तथा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । इस बैठक में पत्रकारिता के तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई तथा कार्य के दौरान आ रही समस्याओं के निदान की रणनीति तैयार करने का भी निश्चय किया गया ।बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत के अभिनंदन समारोह की तैयारी पर भी चर्चा हुई । यह समारोह 2 अप्रैल को किया जाना प्रस्तावित है जिसमें आबू रोड एवं जिले के पदाधिकारी भाग लेंगे ।बैठक में जिला कार्य समिति सदस्य सुनील आचार्य तथा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के अलावा महासचिव प्रशांत श्रोत्रिय, मंत्री किशन दहिया , निधि उमट, वरिष्ठ पत्रकार अनिल ऐरन , युसूफ हुसैन , रॉयल हरीश आदि पत्रकार मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply