सिरोही, राजस्थान ।

*उप प्राचार्य संघर्ष समिति का प्राचार्य डीपीसी हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*

उप प्राचार्य संघर्ष समिति जिला सिरोही ने कलेक्टर महोदया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री व निदेशक महोदय के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें संघर्ष समिति ने उप प्राचार्य से प्राचार्य पदोन्नति (रिव्यू 2023-24 व नियमित 2024-25) 31 मार्च से पूर्व करने की मांग रखी | जिला संयोजक रामावतार ने बताया कि सरकार ने 2023-24 हेतु 100% तथा 2024-25 हेतु दो वर्ष का अनुभव में शिथिलन दे रखा है जो 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। इसलिए विभाग दोनों डीपीसी 31 मार्च से पूर्व पूर्ण करे अन्यथा संघर्ष समिति को मजबूरन बोर्ड परीक्षाओं के बाद आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा | इस दौरान उप प्राचार्य जितेन्द्र रावल, भरत सिंह आढ़ा, राम सिंह सैनी , सुरेश प्रजापत , ललित राजपुरोहित, भरत माली , रमेश खत्री, प्रकाश लोहार, बाबूलाल आदि साथी उपस्थित रहे |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply