माउंट आबू/ सिरोही, राजस्थान।

“अभिनंदन समारोह”सत्याग्रह समिति आबू पर्वत द्वारा आबू राज की प्रतिभावान छात्रा सुश्री खुशबू बारोड़ का अभिनंदन किया गया । खुशबू पुत्री श्री शैतान सिंह बारोड़ ने CS द्वित्तीय वर्ष में All India प्रथम रैंक प्राप्त किया यह समस्त आबू वासियों के लिए गौरव का विषय है ।” बेटी पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी तो कितने परिवारों को आगे बढ़ाएगी “सुश्री खुशबू से प्रेरणा ले कर आबू की सभी बेटियां आगे बढ़े, यह कहना था आज के समारोह की विशिष्ट अतिथि Smt सुमन जी जैन का ।शिक्षाविद आदरणीय बाबू सिंह जी परमार ने अपने सुंदर विचारों से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर समाज़ सेवी श्री सुधीर जी जैन, शिक्षाविद श्री दलपत सिंह जी, श्री हरिनारायण जी आदिवाल, देलवाड़ा मार्किट एसोसिएशन के प्रमुख व वरिष्ठ श्री चिमन सिंह जी उपस्थित रहे ।सत्याग्रह समिति से रोहित अग्रवाल, करण दीप कोटिया, मुकेश राणा, सूरज मेघवाल, गजेंद्र जैसवाल, योगेश आदिवाल, निर्मल मेहता, रणवीर सोनी, सनी उपस्थित रहे । सुश्री खूशबू का माला, श्रीफल से स्वागत अभिनंदन किया गया व प्रेरणा स्वरूप स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर भेंट की गई ।कार्यक्रम का संचालन सत्याग्रह समिति के संयोजक श्री सौरभ गांगड़िया बलवीर सिंह द्वारा किया गया

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply