पिंडवाड़ा / सिरोही राजस्थान।

पिण्डवाड़ा के इसरा ग्राम पंचायत में  नि:शुल्क हड्डी रोग और ओरल कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन ।

दिनांक:-  22.02.2025,

ग्लोबल हॉस्पिटल एवं सीमेंस हेल्थनियर्स के तत्वाधान में  मुख, जीभ, गले, जबड़े के कैंसर के लिए और घुटने और कूल्हे के बीमारी के लिए निःशुल्क जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम के पंचायत भवन में किया गया।ग्लोबल हॉस्पिटल से पधारे विशेषज्ञ डॉ. कैलाश कड़ेल और डॉ. आकाश जैन ने 95 हड्डीरोग और मुँह से सम्बन्धित बीमारी के मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया।इस शिविर में डॉक्टर ललित कुमार ने 45 अन्य बीमारी के बुखार जुकाम आदि मरीजों को नि:शुल्क की जाँच की। इसमे सभी मरीजों दवाइयाँ प्रदान की गयी|इस शिविर में स्थानीय प्रतिनिधि सरपंच बीमा देवी, उपसरपंच कुशमा देवी, जशवंत सिंह, डॉ. अशोक दवे, बी के अर्चना बहन, सब्रमणियम, जेपी सिंह, हंसाराम, डायालाल, सुरेश के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply