पिंडवाड़ा/ सिरोही राजस्थान।
सिवेरा सर्कल पर भीड़ भाड़ से मिलेगी मुक्ति ।
झाड़ोलों के ग्रामीणों ने बताया कि झाडोली सिवेरा सम्पर्क सड़क के सिवेरा सर्कल पर अवैध सब्जी की लोरिया खड़ी रहने से इस क्षेत्र से आवागमन करने वाले लोगो को अत्यधिक भीड़ होने से हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता था जिससे तंग आकर लोगो ने पंचायत में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसको लेकर सरपंच कैलाश सुथार व उप सरपंच परबत सिंह ने पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर जे सी बी से दुकानों के बाहर की मिट्टी को हटाकर रोड को चौड़ा किया ।
इस कार्य को लेकर गाव से आवागमन करने वाले लोगो मे खुशी की लहर छा गई कि गई । इस कार्यवाही से लोग काफी खुश नजर आए लोगो ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, व पुलिस थाने से मांग की है कि पुनः इस सड़क पर लारियों को खड़े होने नही दिया जावे लारिया खड़ी रहने से लोगो के साधन सड़क पर खड़े रहते है जिससे हमेशा बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है उप खण्ड अधिकारी ने बजरी खनन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी झाडोली कि नदी से अवैध बजरी खनन को लेकर लोगो में नाराजगी है।


