माउंटआबू, सिरोही राजस्थान।

भारतीय संस्कृति में रची बसी हैं सकारात्मक संवेदनायें – बीके मोहिनी बहन

ग्लोबल अस्पताल में हुआ शिवरात्रि महोत्सव पखवाड़े का शुभारंभ

माउंट आबू, 18 फरवरी।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका बीके मोहिनी बहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा भाव की संवेदनायें रची बसी हुई हैं। नि:स्वार्थ भाव से बिना किसी पक्षपात के सामाजिक सेवाओं में जीवन को समर्पित कर देना सर्वोत्तम सेवा है। भारतीय संस्कृति के अनुरूप निस्वार्थ सेवा करने से सकारात्मक संवेदनायें उत्पन्न होती हैं। जिससे समाज के हर व्यक्ति, प्रकृति के पांचों तत्वों, प्राणियों के प्रति हर समय कल्याणकारी संकल्प करने से शरीर में उठने वाली संवेदनायें भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। यह बात उन्होंने शिवरात्रि पखवाडा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को ग्लोबल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कही।संगठन की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती बहन ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने से ही समाज को नई दिशा मिलती है। धर्म-कर्म, सभ्यता, संस्कार भारतीय संस्कृति की पहचान है। जिससे मूल्यों का संरक्षण होता है।संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशि प्रभा ने कहा कि दु:ख-दर्द से निजात दिलाने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ से लेकर अस्पताल के हर सहभागी की सेवा अपने आप में महान सेवा है। संगठन की शक्ति से ही बड़े सामाजिक कार्यों में सफलता मिलती है। ग्लोबल अस्पताल की सेवाओं से समाज का हर वर्ग लाभ ले रहा है।ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ प्रताप मिढढा ने अस्पताल के विभिन्न विभागों की ओर से जिले में व जिले से बाहर अन्य स्थानों पर की जा रही सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा करने से जीवन के हर क्षेत्र में न केवल कार्य करने की क्षमता बढ़ती है बल्कि उमंग-उत्साहपूर्वक श्रेष्ठ व रचनात्मक कार्यों की भावनाओं को मूर्तरूप देने की शक्ति का भी विकास होता है।संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके सुदेश दीदी ने कहा कि नि:स्वार्थ तौर पर समर्पित भाव से अस्पताल में सेवा दे रहे चिकित्सक व स्टॉफ वंदनीय हैं जो क्षेत्र के दूरदराज गांवों में जाकर भी आर्थिक रूप से कमजोर तबके का उपचार करने में तत्पर रहते हैं।संगठन के मल्टी मीडिया चीफ बीके करूणा, शिक्षा प्रभाग अध्यक्ष बीके मृत्युंजय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ज्ञान सरोवर निदेशिका बीके प्रभा दीदी, मॉरिशियस से आई बीके मीरा बहन, जापानी से आई बीके रजनी बहन, वरिष्ठ राजयोग प्रििश्क्षका बीके शीलू बहन, बीके चक्रधारी दीदी, विज्ञान व तकनीकी प्रभाग अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, समाज सेवा प्रभाग राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार, पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।फोटोमाउंट आबू। कार्यक्रम को संबोधित करते वक्तागण।माउंट आबू। कार्यक्रम में उपस्थित सहभागी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply