माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।
आबूरोड़ क्षेत्र के आदिवासी ग्राम पंचायत जायदरा में नि:शुल्क श्वास एलर्जी, खाँसी, दमा रोग मोतियाबिंद एवं मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन ।
सीमेंस हेल्दीनियर्स इंडिया द्वारा एक सी एस आर पहल कार्यान्वयन भागीदार एवं ब्रह्माकुमारीज के ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू के सौजन्य से नि:शुल्क श्वास एलर्जी, खाँसी, दमा रोग एवं मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, जायदरा में किया गया। ग्लोबल हॉस्पिटल से पधारे विशेषज्ञ डॉ. दिव्या जैनी, डॉ. प्रसाद पाटिल और ग्लोबल नेत्र संस्थान, आबू रोड की नेत्र परीक्षण टीम द्वारा 115 मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया | इस शिविर में मधुमेह, श्वास एलर्जी, खाँसी, दमा रोग एवं नेत्र रोग जैसे मोतियाबिंद के मरीजों ने लाभ लिया| शिविर दमे के 8 मरीजों की स्पायरोमेट्री जाँच एवं दवाइयाँ निशुल्क प्रदान की गयी18 मोतियाबिंद के मरीजों को मोतियाबिंद के ओपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र संस्थान लाया गया। 13 दमा एवं मधुमेह एवं अन्य बीमारियों के मरीजों को ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू आगामी जाँच के लिए रेफर किया गया। इस शिविर में बी.के. अर्चना बहन, डॉ अशोक दवे, डॉ ललित कुमार, सरपंच ममता कटारिया, ग्राम रोजगार सेवक शेर जवान खान, लाखाराम, कोमाराम, गुजरी, जयंती लाल, जे.पी. सिंह एवं सभी ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |


