पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान।

वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न ।

नवीन आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक पिण्डवाडा में शिशु वार्षिकोत्सव *_घूमर_* सम्पन्न हुआ। जिसमें नृत्य,आसन, कविता, प्रतिवेदन, रंगमंचीय,क्रिडागंडन,, जिम्नास्टिक, महापुरुषों की माला, पिरामिड्स,नाटक, आदिवासी नृत्य,एकलो रेबारी , एकांकी जैसे कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। *घूमर* की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई तथा प्रधानाचार्य सोमाराम प्रजापत द्वारा अतिथि परिचय करवाया। अध्यक्ष रमेश सिंह उधोगपति रिको एरिया, मुख्य अतिथि हिम्मत राज पुरोहित उधोगपति रिको एरिया , विद्या भारती सहव्यवस्थापक रमेश पटेल , समिति अध्यक्ष धर्माराम गेहलोत, माध्यमिक प्रधानाचार्य मदनलाल रावल, राजेन्द्र राठौड़ मंच पर उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में विद्या मंदिर के अभिभावक भी उपस्थिति में 255 भैया बहिनों ने अपनी प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम *घुमर* को शानदार बनाने के लिए विद्या मंदिर के आचार्य कान्तिलाल पुरोहित, शंकरलाल, अनोपसिंह,अशोक कुमार सूर्य पाल, लालाराम, चंदन सिंह, रितुराज,मंगलाराम, गोविन्द, विनोद कुमार तथा आचार्या सिरे कंवर, राजेश्वरी शर्मा, कोमल, पूर्णिमा ने मिलकर अथक प्रयास किया। *घुमर*का संचालन नर्मदा मोरेशा ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ समापन हुआ तथा समिति अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply