माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।

*केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में परीक्षा पे चर्चा का हुआ सीधा प्रसारण*

केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण किया गया । विद्यालय में सात स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया ।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ वार्तालाप करते हुए उनके परीक्षा संबंधित मुद्दों, तनाव एवं दबाव से निजात पाने के तौर तरीकों पर चर्चा की, बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह चर्चा परिचर्चा का कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणास्पद एवं मार्गदर्शक रहा। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम को देखा। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़ता है निश्चित रूप से कार्यक्रम उनके तनाव को कम करेगा एवं आगामी परीक्षाओं में वे अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि पिछले 8 सालों से मोदी जी इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों के साथ अपनी अंतरंगता और अपनेपन के माध्यम से उनका मार्गदर्शन करते रहे हैं। इस बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई प्रतिभाओं ने भी अपने विचार साझा किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply