V24 NEWS CHANNEL ,

प्रयागराज, यूपी।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई. यह आग सेक्टर-19 में अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और यहां से चारों ओर फैल गई. गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि आग से कई टेंट और उनमें रखें सामान जलकर खाक हो गए. आग लगने का सही कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. इस बीच गीता प्रेस के ट्रस्टी ने दावा किया है कि बाहर से अग्नि की कोई चीज फेंकी गई थी जिससे शिविर में आग लग गई. गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमकर ने बताया, ‘जहां हमने बाउंड्री लगाई है, पश्चिम की ओर, उस तरफ सर्कुलेटिंग एरिया घोषित किया गया था जहां लोग गंगा नहाएंगे. उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारी तरफ आई और फिर चिंगारी ने धीरे-धीरे बड़ी आग का रूप ले लिया और हमारे सारे कैंप खत्म हो गए. कुछ भी नहीं बचा. भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई. करोड़ों का माल खत्म हो गया.’

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply