सिरोही, राजस्थान ।

कार्यालय माली समाज संस्थान चौदह परगना से प्राप्त जानकारी अनुसार,

सिरोही | आज संस्थान परिसर में प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती मनाई गई | संस्थान के वर्तमान अध्यक्ष हीरालाल माली, पूर्व अध्यक्ष चेताराम माली, मंत्री हीरालाल माली, पूर्वमंत्री हरिलाल माली, मोहनलाल माली, भूबाराम माली, शंकरलाल माली, छगन लाल माली व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने माता सावित्री बाई फुले के चित्र फलक पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्जवलन किया | तत्श्चात् मुख्य वक्ता मोहनलाल माली ने माता सावित्री के जीवनवृत पर प्रकाश डाला | वक्ता किशोर माली ने सामाजिक जागरूकता आंदोलनो में फुले दम्पती के योगदान पर दृष्टिपात किया | वक्ता हरिलाल माली ने शिक्षा से समाज उत्थान की बात की | मंत्री हीरालाल माली बालिका शिक्षा पर जोर दिया | वक्ता खुशवंत कुमार माली ने सामाजिक जागरूकता हेतु सदैव आगे रहने की बात की | पूर्व अध्यक्ष चेताराम माली ने संस्थान में पढ़ रहे छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें माता सावित्री से शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी |

कर्मचारी संघटन के सिरोही जिला अध्यक्ष दिनेश माली आल्पा ने जागरूकता के साथ आगे बढ़ने और जीवन में उच्च आदर्श स्थापित कर देश और समाज का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया | कार्यक्रम का संचालन भाई जयंतीलाल माली ने किया | इसी कड़ी में बैंक पीओ में चयनित संस्थान के 13 छात्र व 1 छात्रा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन भी किया गया | कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष हीरालाल माली ने आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर संस्थान परिसर में पढ़ रहे अनेक छात्र छात्रा, समाज के प्रबुद्ध गणमान्य लोग और मातृ शक्ति उपस्थित रहे |

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply