V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे माउंट आबू*

*माउंट आबू।*

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज सोमवार को सिरोही जिले के दौरे पर रहे। सिरोही जिले दौरे के दौरान वह माउंट आबू पहुंचे जहां माउंट आबू प्रवेश, टोल नाके पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ सिरोही जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित एवं भाजपा वरिष्ठ बाबू भाई पटेल आदि साथ रहे। शहर के टोल नाके पर भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. जालम गिरी जी के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालम गिरी जी के निधन पर श्रद्धांजलि दी एवं परिवारजनों का ढांढस बंधाया। उसके पश्चात शहर देलवाड़ा क्षेत्र पहुंचे जहां पर भाजपा युवा मोर्चा संभाग प्रभारी युवा नेता नरपत दान चारण के निवास स्थान पहुंचे जहां पर उनके पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात शहर की एक निजी होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यकर्ता पदाधिकारियों से रूबरू हुए। जहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आबू के मूल समस्याओं के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाया एवं शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील आचार्य, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभानी, भंवर सिंह मेड़तिया, प्रज्ञा चौरसिया, महामंत्री लक्ष्मण प्रजापत, जयेश पटेल, उपाध्यक्ष सलिल कालमा, मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, आईटी संयोजक अभिनंदन दीक्षित, हीर सिंह भाटी, भगवान राम राणा, रमिला राणा, रेनू राणा, छोटेलाल चौरसिया, बाबूलाल बंजारा, भगवान सिंह, राहुल दाना, अशोक शर्मा, अरविंद रावल, कस्तूरी कंवर, शैतान सिंह, जगदीश डाड़, मनोज बगरिया, कमलेश सोनी, आशीष डगला, सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply