सिरोही, राजस्थान।

सिवेरा में निःशुल्क साइकिल वितरित

रा. उ .मा.वि, सिवेरा में निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की 40 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर प्रभारी प्रकाश कुमार घांची ने कहा, “यह योजना छात्राओं के लिए एक वरदान साबित होगी। अब उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और समय की बचत होगी।”स्कूल के प्रिंसिपल श्री बाबू लाल मीणा ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा, “यह योजना छात्राओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साइकिल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और बालिका नामांकन में वृद्धि होगी।”साइकिल पाकर छात्राएं बेहद खुश नजर आई । गांव के सरपंच श्री कन्हैया लाल मीणा ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और कहा, “यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए एक सौगात है। इससे छात्राओं की शिक्षा में सुधार होगा ।इस सुअवसर पर विद्यालय के स्टाफ में व्याख्याता श्री भीम सिंह गढ़वी,श्री उत्तम कुमार,श्री कमलेश घांची, व.अ. श्री गोविंद कुमार,श्रीमती पुष्पा मीणा, श्री बदा राम,श्री हिम्मत राम,श्री खेता राम,श्री सुरेश कुमार,श्री भंवर लाल ,श्री बाबू लाल ,श्री शंभू सिंह,श्री मांगी लाल ,श्री कन्हैया लाल , अभिभावक और ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply