सिरोंही, राजस्थान।

पिण्डवाडा, 19 दिसम्बर , भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनास के 27 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किये गये. परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि संस्कार एवं सेवा प्रकल्प के तहत भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनास के 27 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। परिषद् शाखा द्वारा इस वर्ष अब तक 631 गर्म स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न कविताएं व कहानियां प्रस्तुत की गई। नए स्वेटर पाकर सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित थे। संस्था प्रधान द्वारा परिषद् का आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर परिषद के डॉ रमेश खण्डेलवाल, गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, PEEO विजयप्रकाश गौतम, प्रताप सिंह, मंगला जांगिड़, कुशलता धाकड़ आदि शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply