V24 NEWS CHANNEL , पिंडवाड़ा सिरोही राजस्थान।

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मातृभाषा गौरव दिवस मनाया गया

गत शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मातृभाषा गौरव सप्ताह के निमित्त मातृभाषा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि मातृ शब्द किसी भी मानव के हृदय में सम्मान का भाव,सरलता,शीतलता उत्पन्न करते है। हिंदी एक भावात्मक भाषा है जो लोगो के ह्रदय को आसानी से छू लेती है।हिंदी समाज में सामाजिक और सांस्कृतिक सेतु का काम करती है।अंग्रेजी A एप्पल से शुरु होकर Z जानवर बनाती है।और हिंदी अ अज्ञानी से शुरू होकर ज्ञ ज्ञानी बनाकर कर छोड़ती है। इस दिवस पर विद्या मंदिर में कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,भावेश घांची,प्रवीण गर्ग,हितेश कुमार,नारायण माली,रामाराम,मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,दलजीत,मनीषा,कृष्णा, रणजीत गर्ग,अरविंद,श्रवण सिंह और विशनाराम उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply