पिंडवाड़ा , सिरोही राजस्थान।

भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा ग्राम पंचायत आदर्श डूगरी के राजकीय प्राथमिक विधालय फुटेला के 36, ग्राम पंचायत माण्डवाड़ा ख़ालसा के राजकीय प्राथमिक विधालय पीपली वाला ओडा के 61, सिंगारा जोड़ के 56, ग्राम पंचायत भावरी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीन भावरी के 22 कुल 175 विधार्थियों को स्वेटर वितरित किये गये. परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से 500 स्वेटर वितरित करने के लक्ष्य के अन्तर्गत आज 175 स्वेटर वितरित किए गए इस प्रकार इस वर्ष अब तक 450 स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर परिषद के जसवंत सिंह चौहान द्वारा सभी विधार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विधालय में शिक्षा ग्रहण करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही नैतिक शिक्षा की जानकारी भी प्रदान की गई। नए स्वेटर पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी छलक रही थी। संस्था प्रधान द्वारा परिषद् का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम पश्चात परिषद् के समस्त सदस्यों द्वारा वास्तानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर जगत कल्याण की कामना की गई।इस अवसर पर परिषद के डॉ रमेश खण्डेलवाल, गोविन्द सिंह चौधरी, धर्मेंद्र खण्डेलवाल, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, श्रवण रावल, विजयराज सोनी, भवरेश प्रजापत, प्रकाश चंद्र पुरोहित, प्रधानाचार्य मोहन लाल कलबी, पीईईओ विजय प्रकाश गौतम, पीईईओ अशोक पुरोहित, अंजना कुमारी, सुनीता चौधरी, दिलीप, सुरेश चंद्र मीणा, सीता कुमारी, रूपाराम देवासी, विनोद गमेती आदि शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे.

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply