V24 NEWS CHANNEL (आबूरोड, सिरोही/राजस्थान) ,

मानव सेवा समिति की बैठक सम्पन्न ,बैठक में लिये कई सेवा निर्णय ,

मानव सेवा समिति, आबूरोड की वार्षिक बैठक समिति अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा किये गये कार्यो एवं आगामी किये जाने वाले सेवा कार्यो पर चर्चा हुई, साथ ही गत वर्ष के आय-व्यय का हिसाब बताया गया। सेवा समिति अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने बताया कि वर्षभर मंे समिति द्वारा गर्मी में पशुओ की कुंडिया लगाई, ऑखो के ऑपरेशन के निःशुल्क शिविर लगाये, 3 माह चैकपोस्ट में ठण्डे पानी के कैम्पर लगाये गये, स्कूलो में पाठ्य सामग्री, स्कूल बैग एवं स्वेटर वितरण इत्यादि कार्य किये गये, जिस पर श्रीमान् उपखण्ड अधिकारी द्वारा स्वतन्त्रा दिवस पर समिति को सम्मानित भी किया गया। आगामी दिनो में समिति द्वारा ऑखो के ऑपरेशन के निःशुल्क शिविर लगाने, गर्मी ऋण में ठण्डे पानी के कैम्पर लगाने एवं अन्य सेवा प्राजेक्ट करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में संस्था अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया, सचिव अरूण कुमार सैन, विवेक राजपुरोहित, भानसिंह चौहान, लक्ष्मण सोलंकी, मोहन प्रजापत, हरिमोहन गढवी, मुकेश जैन, रमेश लखपतियां, नगीनदास, तुलसीदास वैष्णव, गणेश जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply