V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान) ;

रा.उ.मा.वि, सिवेरा में गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024 के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य श्री बाबू लाल मीणा ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में गो- उत्पादों से होने वाले लाभ को पुनः स्मरण करवाना है ताकि राष्ट्र की आर्थिक व्यवस्था का सुदृढीकरण कर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।प्रभारी व्याख्याता उत्तम कुमार बताया की हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और समाज में गाय का जो महत्व था, जिसे आज के समाज और नई पीढ़ी द्वारा विस्मृत कर दिया गया, गो माता की उस महत्ता को पुनर्स्थापित करने के एक लघु प्रयास के रूप में है यह गोविज्ञान परीक्षा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply