V24 NEWS CHANNEL ;

सिरोही, राजस्थान।

पिंडवाड़ा /16 नवम्बर ,

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोदरला में भारत विकास परिषद् पिण्डवाडा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित।

परिषद् के मीडिया प्रभारी विजय प्रकाश गौतम ने बताया कि भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् पिण्डवाडा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोदरला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के समस्त 11 शिक्षकों का तिलक लगाकर व अंगवस्त्र तथा कलम भेंट कर वंदन करते हुए चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया एवं शिक्षकों द्वारा गत सत्र में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 26 विद्यार्थियों का तिलक लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर परिषद् के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी द्वारा अपने उद्बोधन में संस्कारित शिक्षण पर बल देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित रहते हुए गुरु शिष्य परंपरा के अनुरूप विद्या अर्जित करने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था प्रधान मोहनलाल कलबी द्वारा शिक्षकों के सम्मान एवं विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के साथ गुरु शिष्य परंपरा को बढ़ावा देने हेतु परिषद् का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में परिषद् के विजय प्रकाश गौतम, गोविन्द सिंह चौधरी, जसवंत सिंह चौहान, भेराराम कुम्हार, प्रधानाचार्य मोहनलाल कलबी, तलसाराम मेघवाल, उमेश कुमार, रगाराम देवासी, मोतीराम रेबारी, सुदर्शन रेबारी, अरुणा अग्रवाल, भगाराम सुआरा, प्रेमाराम गुरु, श्याे प्रकाश, राकेश मीणा, गीता देवी, भारती रावल, लक्ष्मी रावल एवं 191 छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

*विज्ञापन*

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply