V24 NEWS CHANNEL (सिरोही,राजस्थान) ;

सिरोही के आदर्श विद्या मंदिर बालिका में संस्कृत भारती सिरोही जिले का तीन दिवसीय आवासीय संस्कृत भाषा बोधन वर्ग का समापन हुआ ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्कृतभारती जोधपुर प्रांत के प्रांतप्रचारप्रमुख सवाई सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संस्कृतभारती संस्कृत भाषा को जन-जन की भाषा बनाने के लिए प्रयासरत है उन्होंने बताया कि संस्कृतभारती के प्रयासों के फलस्वरूप पूरे भारत में लाखों लोग संस्कृत बोलना सीख रहें है साथ ही पूरे विश्व में लगभग 27 देशों में संस्कृत भारती के माध्यम से संस्कृत भाषा को सीखकर भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदर्श विद्या मंदिर बालिका के प्रधानाचार्य श्री मधुसूदन ने बताया कि संस्कृत भाषा हम भारतीयों की भाषा है हमें इस भाषा को अवश्य बोलना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया कि विद्या भारती एक ऐसी शिक्षण संस्था है जो पहली कक्षा से ही संस्कृत भाषा का शिक्षण करवाती है। अंत में पाली विभाग संयोजक भंवरलाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वर्ग में सिरोही और पाली जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 42 शिक्षार्थियों ने भाग लिया और संस्कृत भाषा को बोलना सीखा।

वर्ग के समापन समारोह में संस्कृ तभारती सिरोही उपाध्यक्ष मदन नागर, जिला मंत्री दिनेश कुमार , राम सिंह राजपुरोहित, अनिल जैन, शुभम रावल, शिक्षक निकेश रावल, हिम्मत राम, सेजल सोलंकी, जागृति, मनीषा, मनीष माली, योग शिक्षक शांतिलाल सुथार आदि उपस्थित रहे।

*विज्ञापन*

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply