V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू/सिरोही, राजस्थान) ,

मनुष्य अपने शरीर का स्वयं ही चिकित्सक – सुदेश दीदी

मधुमेह विश्व दिवस पर ग्लोबल अस्पताल में कार्यक्रम आयोजन

माउंट आबू, 14 नवम्बर (किशनलाल) ;

ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी ने कहा कि मनुष्य अपने शरीर का स्वयं ही चिकित्सक होता है। शारीरिक स्वास्थ्य रूपी बेशकीमती संपदा को सहेज कर रखने के लिए हर मानव को जागरूक रहने की आवश्यकता है। संयमित जीवनशैली बनाए रखने से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्त रहा जा सकता है। डायबिटिज की बीमारी साईलेंट किल्लर की तरह कार्य करती है। जो इंसुलिन को असुंतलित कर शरीर को दिन प्रतिदिन खोखला करती जाती है। धीमी गति से स्वास्थ्य को जीर्णशीर्ण करने वाली मधुमेह व्याधि से बचाव को लेकर जीवनशैली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। यह बात उन्होंने मधुमेह विश्व दिवस पर ग्लोबल अस्पताल के ऑडोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कही।केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल, आंतरिक सुरक्षा अकादमी पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार सिंह ने कहा कि डायबिटिज की बीमारी हर आयु वर्ग को अपना शिकार बना रही है। भागदौड़ भरी जिदंगी में समय रहते इस पर लगाम लगाने के लिए गंभीर होने की जरूरत है। ग्लोबल अस्पातल द्वारा डायबिटिज को लेकर किए जा रहे कार्यक्रम हर आयु वर्ग को लाभान्वित कर रहे हैं।

ग्लोबल अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा ने कहा कि मधुमेह बीमारी से ग्रस्ति हर वर्ष दस लाख मौत के मुंह में जा रहे हैं। दिनोदिन बढ़ते इस आंकड़े पर लगाम कसने के लिए गंभीरतापूर्वक दिनचर्या व खानपान में बदलाव लाना चाहिए। कड़ा परिश्रम करने, नियमति व्यायाम, भोजन का परहेज करने से इस बीमारी से निजात पाना संभव है। ग्लोबल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन सुखसोहाले ने कहा कि संतुलित आहार, शारीरिक व्यायाम, सकारात्मक सोच, राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास, आसन, प्राणायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से मधुमेह से मुक्ति पाई जा सकती है।मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. बी. रम्या ने कहा कि हर बीस सेकेंड में किसी ने किसी डायबिटिज के शिकार रोगी के पांव काटे जा रहे हैं। मधुमेह के असर से 80 फीसदी लोगों को हृदयरोग की विकृतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। मधुमेह से बचने के लिए कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। देश भर में डायबिटिज व परिवार विषय को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में मरीजों को इसका लाभ लेना चाहिए।डॉ. बीके बिन्नी सरीन ने डायबिटीज से होने वाले नुकसान व उससे बचाव को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अस्पातल के नर्सिंग स्टॉफ की ओर से डायबिटिज होने के कारण और उनसे निवारण के उपाय सुझाने के लिए लघु नाटिका का मंचन कर कार्यक्रम के सहभागियों को लाभान्वित किया।

विज्ञापन,

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply