V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में भगवान बिरसा मुंडा और गुरुनानक जयंती मनाई गई*

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा और गुरुनानक जयंती मनाई गई।आचार्य दरजाराम और दलजीत ने बिरसा मुंडा और गुरुनानक जी के जीवनवृत से परिचित करवाया।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोकनायक थे।देश की आजादी और आदिवासी समाज के उत्थान में उनका बहुत बड़ा योगदान था। सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरुनानक जी ने मानवता सेवा और एकता का संदेश दिया।आदिवासी बहुल क्षेत्र के भैया बहिन भी इस जयंती में सहभागी हुए और भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रसार-प्रचार प्रमुख भावेश घांची बताया कि इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,नारायण माली, शैलेष देवासी, रामाराम, मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,दलजीत,मनीषा रावल, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,हितेश कुमार,श्रवण सिंह और विशनाराम उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply