V24 NEWS CHANNEL (कालंद्री) ;

रिपोर्ट : नटवर सिंह,

सिरोही, राजस्थान ।

*साधु सन्त समाज़ सुधारक,नशा मुक्ति अभियान में करे सहयोग:नटवरसिंह*

कालन्द्री : मुक्तेस्वर महादेव मंदिर (मुक्तिधाम)पाडिव रोड पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमे मेघवाल समाज़ नवपरगना ने शाल ओढ़ाकर श्री श्री 1008 सवारामजी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। वही साधु संतों ने भी तिलक के साथ मन्त्रो उच्चारण से मुक्तेस्वर महादेव आश्रम के गादीपति के रूप में श्री श्री 1008 स्वारामजी महाराज को घोषित किया गया।

इस मौके पर पंचायत सिमिति सिरोही प्रधान हसमुख कुमार ने सभी भक्तों को उद्बोधन के जरिये कहा कि भक्तों को धर्म से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाये।

वही नटवर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता ने नशा मुक्ति पर युवा पीढ़ी को भटक कर गलत रास्ते पर जा रहे है जिनको सही मार्ग पर लाना सभी का कर्तव्य है और साधु संतों से भी अपील कर कहा कि नशे का किसी भी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में खुलेआम नशे पर पाबंद होना पड़ेगा और साधु सन्त ही व्यसन मुंक्ति का उचित मार्गदर्शन दे सकते है।

इस मौके पर मेघवाल समाज से कालूराम ने भामाशाह प्रताप भाई का बहुमान कर स्वागत किया गया। एवं शाम को भजन संध्या मोहन सन्त द्वारा किया गया वही द्वितीय दिन प्राण प्रतिष्ठा व भोजन प्रसादी में दिन भर भक्तों का दर्शनों का ताता लगा रहा।

इस अवसर पर बाबा साहेब शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष,बीएलओ छगन कुंडला ने सभी से अपील कर वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता संसोधन की बारीकी से जानकारी दी गई।

इस मौके पर तलकाराम,दुर्गाराम,मगनलाल,लीलाराम बुनकर,मंसारामगणेशराम,रमेश बुनकर,कनेयालाल,मदन सेन, मौजुद थे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply