V24 NEWS CHANNEL,

हैदराबाद , तेलंगाना ।

हैदराबाद में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई है. इसके चलते 8 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं. सुल्तान बाजार एसीपी के शंकर ने कहा कि आग रात करीब को 10.30-10.45 बजे बुझा दिया गया. इस हादसे में एक रेस्टोरेंट पूरी तरह जल गया है. 7-8 कारें जल गई हैं. एक महिला को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि पटाखा दुकान का नाम पारस फायरवर्क्स है. दुकान के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है. यह एक अवैध दुकान थी. हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. रेस्टोरेंट को नुकसान पहुंचा है. आग रेस्टोरेंट में लगी और इसका असर आसपास के इलाकों पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर यह रिहायशी इलाका होता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply