V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद रा.मॉ. स्कूल झाडोली ब्लाक- पिण्डवाडा से प्राप्त जानकारी अनुसार ,

*रन फॉर यूनिटी में दौडे एथलीट*

कार्यवाहक संस्थाप्रधान जितेन्द्र रावल ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस विभागीय निर्देशानुसार मनाया गया। इस अवसर पर लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रफलक पर कार्यवाहक संस्थाप्रधान जितेन्द्र रावल व उपप्रधानाचार्य रामसिंह सैनी ने पुष्पार्णण कर श्रदांजलि अर्पित की। गतिविधि प्रभारी खुशवन्त कुमार माली ने छात्रों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई। जिसमें 20 शिक्षकगण व 452 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा व्याख्याता सोनाराम मीणा के निर्देशन में रन फॉर यूनिटी के तहत 100 मीटर की दौड़ का 5 सैट में आयोजन किया गया। रन को कार्यवाहक संस्थाप्रधान ने रवानगी दी।

जिसमें राष्ट्रीय एकता के लिए जोर आजमाईश करते हुए विद्यालय के 30 एथलीट ने 100 मीटर दौड़ लगाई। जिसमें अलग-अलग सेट में दिव्यपालपुरी गोस्वामी, दक्ष,रीधिमा, अनीस, राहुल व युवराज ने प्रथम स्थान तो वहीं मनीष, यशस्वी, पृथ्वी, निर्भय व प्रिंस ने द्वितीय स्थान तथा तपस्या, ललित, रुद्रप्रताप, शूर्यवीर व राणाराम, संजीता व दीपशिखा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मनोहर सिंह, मुकेश कुमार, हीरालाल दहिया, निर्मला कोली, ताराचंद भार्गव, मुबारक हुसैन, भरत सिंह, प्रकाशपुरी आदि शिक्षकवृंद उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply