V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,
सिरोही, राजस्थान ।
पिण्डवाडा, 23 अक्टूबर
भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय आरासना में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद शाखा पिण्डवाड़ा की ओर गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम 2024-25 का शुभारंभ राउमावि आरासना से किया गया । कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विधालय के समस्त शिक्षकों का तिलक व अंगवस्त्र द्वारा वंदन किया गया एवं एक-एक कलम भेंट की गयी तत्पश्चात शिक्षकों द्वारा गत सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 11 तक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर परिषद के जसवंत सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित विद्या अर्जित कर एक श्रेष्ठ नागरिक बन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था प्रधान दीपक गेहलोत द्वारा परिषद का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी, जसवंत सिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल, विद्यालय के संस्था प्रधान दीपक गेहलोत, पीईईओ भूपेंद्र पुरोहित, नाथूराम गरासिया, भँवर सिंह, तेज सिंह, महेंद्र प्रजापति, कन्हैयालाल मीणा, चेतन्य रावल, बाबूलाल मीणा, राजाराम भाट, सुरेश कुमार राणा, विनोद कुमार मीणा, प्रहलाद प्रजापत आदि शिक्षक व छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे.


