V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोंही, राजस्थान।

भारत विकास परिषद्, राजस्थान पश्चिम प्रान्त प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न ।

भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता पिण्डवाड़ा शाखा के आतिथ्य में स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर (वनवासी कल्याण परिषद्) भवन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महासचिव सीए श्री सन्दीप बाल्दी ने की । क्षेत्रीय सचिव सेवा श्री भवानी शंकर गौड़ क्षेत्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे । प्रतियोगिता में प्रान्त की 22 शाखाओं के 43 दलों ने सहभागिता की ।उद्घाटन सत्र उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भामाशाह श्री रोहित मालवीय तथा विशिष्ट अतिथि वनांचल शिक्षा समिति के प्रदेश सहसचिव श्री कुंज बिहारी शर्मा थे । आयोजक शाखा अध्यक्ष श्री राकेश कांगटानी ने स्वागत उद्बोधन दिया । प्रान्तीय अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने भारत विकास परिषद् तथा भारत को जानो प्रतियोगिता की संक्षिप्त जानकारी दी तथा प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी श्री मुकेश हर्ष ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री कुंज बिहारी शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद् द्वारा विद्यार्थियों में संस्कार विकास के लिए भारत विकास परिषद् द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की । प्रतियोगिता सत्र प्रतियोगिता का आयोजन उन्नत सोफ्टवेयर व उच्च तकनीक से किया गया ।

सेमीफाइनल राउंड सेमीफाइनल राऊण्ड में प्रत्येक विद्यार्थी से सोफ्टवेयर के माध्यम से 50-50 प्रश्न पूछे गए, विद्यार्थियों ने उत्तर पेड पर विकल्प क्लिक कर उनके उत्तर दिये । इस राउंड में वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग से टाॅप 7 दलों का फाइनल राउंड के लिए चयन किया गया । फाइनल राउण्डफाइनल राउण्ड की प्रश्नोत्तरी में दोनों वर्गों के लिए 7-7 राउण्ड आयोजित किए गए । राउण्ड 1 में गौरवशाली भारत राउण्ड 2 में उदयमान भारत, राउण्ड 3 में समसामयिकी, राउण्ड 4 में विज्ञान का ज्ञान, राउंड 5 में दृश्य श्रव्य, राउंड 6 में संकेत आधारित तथा राउंड 7 में त्वरित प्रश्न पूछे गए ।

प्रतियोगिता का परिणाम : प्रान्तीय अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा ने परिणामों की घोषणा की : कनिष्ठ वर्ग : प्रथम स्थान : शाखा : जोधपुर मुख्य विद्यालय : मयूर चौपासनी स्कूल, जोधपुर द्वितीय स्थान : शाखा : भीनमाल विद्यालय : संस्कार विद्याभवन सै. स्कूल, भीनमाल तृतीय स्थान : शाखा : सुमेरपुर शिवगंज विद्यालय : विद्याभारती पब्लिक सी. सै. स्कूल, सुमेरपुर वरिष्ठ वर्ग : प्रथम स्थान : शाखा : वी.डी.आर. बाड़मेर विद्यालय : रा.उ.मा. वि. वीदों की ढाणी, बाड़मेर द्वितीय स्थान : शाखा : जोधपुर मुख्य विद्यालय : मयूर चौपासनी स्कूल, जोधपुर तृतीय स्थान : संयुक्त रुप से शाखा : सोजत विद्यालय : रा.उ.मा.वि., सोजत सिटीतथाशाखा : देवनगरी सिरोहीविद्यालय : रुपरजत इण्टरनेशनल सी.सै. स्कूल, सिरोही तकनीकी दल द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन :क्षेत्रीय महासचिव श्री सन्दीप बाल्दी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय प्रकल्प सदस्य, भारत को जानो श्री मुकेश लाठी तथा सदस्य राष्ट्रीय तकनीकी दल श्री दलपत सिंह राठौड़ ने कई महिने मेहनत कर क्विज के लिए उन्नत तकनीक का सोफ्टवेयर विकसित किया तथा प्रतियोगिता के राउंड श्रेष्ठ तकनीक से संचालित किए इनके साथ प्रान्त से तकनीकी दल व क्विज मास्टर के रूप में श्री मुकेश हर्ष, प्रो. सुनील परिहार, डॉ. महेन्द्र गहलोत तथा श्री रामकिशोर राठौड़ ने प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया ।

प्रान्तीय मीडिया प्रभारी श्री रामस्वरूप भटनागर, प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी श्री दिनेश सिंघवी तथा आयोजक शाखा के श्री अश्विनी सिंह ने स्कोरर की भूमिका का कुशल निर्वहन किया । समापन सत्र – पुरस्कार वितरण समारोहप्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त दलों, विद्यालयों तथा शाखाओं को शील्ड प्रदान की गई तथा समस्त सहभागी दलों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार प्रदान किए गये ।मुख्य अतिथि तथा कोषाधिकारी सिरोही श्रीमती अम्बिका राणावत ने प्रेरक उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि देश तभी महान बनेगा जब हम हमारे देश पर गर्व करेंगे । इसके लिए यह आवश्यक है कि हमें हमारे देश की महान संस्कृति व परम्पराओं का ज्ञान होगा । इसलिए भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बहुत सराहनीय है । क्षेत्रीय सचिव सेवा तथा क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्री भवानी शंकर गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद् भारत के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है । समारोह अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय महासचिव श्री सन्दीप बाल्दी ने भारत विकास परिषद् द्वारा देशभर में आयोजित सेवा और संस्कार कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास का उत्तरदायित्व समाज की सज्जन शक्ति का है इसलिए भारत विकास परिषद् सज्जन शक्ति को संगठित कर उन्हें मातृभूमि की सेवा का अवसर प्रदान करता है । प्रान्तीय महासचिव डॉ महेन्द्र गहलोत ने प्रतियोगी दलों तथा सहभागी शाखाओं, आयोजक शाखा पिण्डवाड़ा, मुख्य अतिथियों , विशिष्ट अतिथियों, समारोह अध्यक्ष- क्षेत्रीय महासचिव, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक, क्षेत्रीय तथा प्रान्तीय तकनीकी दल का आभार ज्ञापन किया । डॉ. महेन्द्र गहलोत, श्री दिलीप तिवारी, श्री रमेश लाल दहिया तथा श्री रामकिशोर राठौड़ ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया ।आयोजक शाखा पिण्डवाड़ा तथा आयोजन समिति द्वारा श्रेष्ठ व्यवस्थाएं : आयोजक शाखा पिण्डवाड़ा द्वारा प्रतियोगि दलों के लिए आवास, परिवहन तथा रुचिकर भोजन की श्रेष्ठ व्यवस्थाएं की गई । कार्यक्रम संयोजक डॉ. रमेश खण्डेलवाल, सहसंयोजक श्री रमेश लाल दहिया, आवास समिति के संयोजक तथा सिरोही जिला समन्वयक डॉ. सी. राम तथा आयोजक शाखा अध्यक्ष श्री राकेश कांगटानी के कुशल नेतृत्व में श्री गोविन्द सिंह चौधरी, श्री भवरेश कुमार, श्री विमल रावल, श्री विजय गौतम, श्री महेन्द्र गुप्ता, श्री अश्विनी सिंह, श्री महेश ओझा, श्री भगवत सिंह, डॉ दिनेश पुरोहित, श्री कन्हैया लाल, श्री सूरेश कुमार, श्री भेराराम, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री जगदीश तिवारी, श्री सीताराम शर्मा, डॉ एस एल बिश्नोई, श्री कपिल पाण्डेय,श्री भूर सिंह मीना, श्री प्रकाश पुरोहित, श्री विजय राज सोनी तथा शाखा के समस्त कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ आगंतुकों को समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई ।इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा श्री पदमाराम चौधरी, प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी श्री किशोर शर्मा सहित सहभागी शाखाओं के दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

प्रान्तीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय दायित्वधारियों, समस्त प्रतिभागी दलों, शाखाओं, भामाशाहों, आयोजक शाखा पिण्डवाड़ा, क्षेत्रीय तथा प्रान्तीय तकनीकी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करती है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply