V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित*

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में रविवार को मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती वरजू देवी(सरपंच),मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता देवी,विशिष्ट अतिथि श्रीमती बसुमती देवी रावल,संत गुलाबनाथ जी महाराज,संत राजेश्वरनाथ जी महाराज,प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी,मुख्य वक्ता मदन जी रावल और स्थानीय प्रबंध समिति पदाधिकारियों में मां सरस्वती,मां भारती और ओम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।आशीर्वचन स्वरूप संत गुलाबनाथ जी महाराज ने बताया कि मां बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है इसलिए मां को जन्म से ही बच्चो को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।मुख्य वक्ता मदन जी रावल ने बताया कि मां ममता की मूरत है।मां ही भगत सिंह,सुखदेव और राजगुरु जैसे देशभक्त वीर सपूतों को जन्म देती है।प्रसार-प्रचार प्रमुख भावेश घांची बताया कि इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,नारायण माली, शैलेष देवासी, रामाराम, मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,दलजीत,मनीषा रावल, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,हितेश कुमार,श्रवण सिंह,विशनाराम और सेविका नेनु देवी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply