V24 NEWS CHANNEL ।

हैदराबाद/तेलंगाना ।

हैदराबाद में बड़ा मामला सामने आया है। हैदराबाद के नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में कुछ शरारती लोगों ने देवी दुर्गा माता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर बेगम बाजार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लोगों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।

बताया गया है कि नामपल्ली प्रदर्शनी सोसायटी और कर्मचारियों की ओर से हर साल नवरात्र के मौके पर देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस बीच गुरुवार रात को यहां डांडिया कार्यक्रम रखा गया था। डांडिया कार्यक्रम पूरा होने तक प्रदर्शनी मैदान में किसी समय यह घटना घटी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने वाले एसीपी ए.बी.डी.एस. चंद्रशेखर ने मामला दर्ज किया और बेगम बाजार पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही।

बताया गया है कि अराजक तत्वों ने पंडाल में घुसने से पहले वहां की बिजली सप्लाई काट दी। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। ताकि कोई रिकॉडिंग न हो सके। इसके बाद वहां उन्होंने उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक, घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply