V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में स्वदेशी सप्ताह रैली निकाली*

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में स्वदेशी सप्ताह के निमित रैली निकाली गई। आरएमजीबी शाखा प्रबंधक नवनीत जी,प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी,प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत,उपाध्यक्ष नारायण लाल जी,कोषाध्यक्ष बदाराम जी,व्यवस्थापक अमृत जी प्रजापत और समिति पदाधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जो गांव से मुख्य मार्गों से होती हुए विद्या मंदिर पहुंची।साथ ही विदेशी वस्तुओं की होली जलाई। अंत में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री कि जयंती मनाई गई।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि स्वदेशी भाव देश को सशक्त,मजबूत और आत्मनिर्भर बनाता है।इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,नारायण माली, शैलेष देवासी, रामाराम, मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत, दलाराम,चेलाराम,दलजीत,मनीषा रावल, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,हितेश कुमार,श्रवण सिंह,विशनाराम और सेविका नेनु देवी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply