V24 NEWS CHANNEL ( माउंट आबू) ,

सिरोही, राजस्थान ।

दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

माउंट आबू।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक एकात्मक मानववाद व अंतोदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मानने के संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओ ने मालार्पण एवं पुष्प अर्पित किये। मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बैठक में भाजपा सदस्यता महाअभियान को गति देने पर जोर दिया। इस मौके पर मनचासीन भाजपा वरिष्ठ बाबू सिंह परमार, भास्कर अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरैशी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा चौरसिया आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के मूल मंत्र को अपने जीवन में उतारने के भाव को बताया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लक्ष्मण प्रजापत ने किया। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाबीर कुरैशी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा चौरसिया, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, भास्कर अग्रवाल, पार्षद मांगीलाल काबरा, पार्षद मंगल सिंह, जयेश पटेल, जीके दास, छोटेलाल चौरसिया, अशोक शर्मा, शंकर लाल खंडेलवाल, बाबूसिंह परमार, सलिल कालमा, काजल अग्रवाल, रेणु राणा, कस्तूरी कंवर, बाबूलाल बंजारा, गिरिराज सिंह राठौड़, उम्मेद सिंह राठौड़, भगवान सिंह भाटी, मनोज बगरिया, सुरेंद्र गिरी, जोराराम देवासी, देवेंद्र चंपावत, जॉनी कनौजिया, आईटी संयोजक अभिनंदन दीक्षित,जय पटेल , जगदीश चंद्र डाड, हीर सिंह भाटी, अरविंद रावल, प्रमोद व्यास आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply