V24 NEWS CHANNEL ( रोहिड़ा, सरूपगंज) ;

सिरोही , राजस्थान ।


“अंकुरित अनाज खाएंगे अच्छी सेहत पाएंगे “

रोहिडा _ द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वाधान में पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के तहत पोषण मेला कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सनवाडा (R ) के राजस्व गाँव के सदाफलि में सरपंच सोपा बाई प्रधानाचार्य अमृत लाल जी व वार्ड पंच मोदण् देवी व राज्य टीम से योगीता शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पुष्पा झा ने पोषण मेला कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान बताया गया स्वास्थ्य के लिए सही पोषण का होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है विशेष करके गर्भवती महिलाएं धात्री महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं स्वास्थ्य के प्रति सशक्त रहे ।
. पोषण के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना।
. पोषण संबंधी शिक्षा प्रदान करना और लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई।
. स्थानीय स्तर पर पोषण संबंधी सेवाओं और संसाधनों को बढ़ावा देना और उनके बारे में जानकारी देना।

ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समुदाय में हर घर शिक्षा पहुंचे उसको लेकर प्रेरित किया गया । साथ ही स्थानीय पोषण को लेकर समुदाय को विस्तार से जानकारी दी गई ।
सदाफली आगनवाडी कार्यकर्ता आशा सहयोगनी दिवाली देवी सजना देवी लक्ष्मी देवी दिपु बाई SOG महिला सोकली बाई प्रेरक राजुराम व पपुराम का सहयोग रहा

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply